Latest News
कैसा रहेगा आज आपका दिन,पढ़ें पञ्चाङ्ग व अपना सम्पूर्ण राशिफल क्लस्टर स्तरीय कला उत्सव में जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार की नाटी ने बटोरी वाहवाही राज्य स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का अर्की में भव्य समापन, प्रतिभागियों ने बिखेरे हुनर के रंग वाद्य यंत्र संगीत में मंडी प्रथम, लोक नृत्य में कुल्लू और भाषण प्रतियोगिता में सोलन ने मारी बाजी सहकारिता प्रकोष्ठ दाड़लाघाट की कार्यकारिणी का विस्तार, जयचंद चंदेल को सौंपी आईटी सेल की जिम्मेदारी परस राम ठाकुर ने जारी किए नियुक्ति आदेश, संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर दिया जोर राष्ट्रीय एकता दिवस पर जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन हिमाचल में भयानक हादसा: कार के उड़े परखच्चे, मां-बेटे सहित 5 लोगों की गई जान
Home » Uncategorized » दाड़लाघाट चौक पर पलटा ट्राला,बड़ा हादसा टला

दाड़लाघाट चौक पर पलटा ट्राला,बड़ा हादसा टला

Share:

दाड़लाघाट। शिमला-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग-205 पर दाड़लाघाट के अंबुजा चौक में शनिवार दोपहर 3:20 बजे के करीब पुराना लोहा लेकर जा रहे एक ट्राले की पिछली बॉडी अचानक मुख्य हिस्से से अलग होकर एक तरफ हो गई। घटना के दौरान धूल के गुबार उठने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि कोई इसकी चपेट में नहीं आया और बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार ट्राला नंबर एचपी-11सी-5003 अंबुजा कंपनी की तरफ से दाड़लाघाट चौक की ओर आ रहा था। चौक से मुड़ते समय ट्राले की पिछली बॉडी मुख्य हिस्से से अलग होकर एक तरफ खिसक गई। अचानक उठे धूल के गुबार के कारण कुछ देर तक मौके पर मौजूद लोगों को समझ नहीं आया कि आखिर हुआ क्या है। बाद में ट्राले की पिछली बॉडी अलग होने का पता चला। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और कई लोग अपने मोबाइल फोन से वीडियो बनाते नजर आए। घटना के समय राहत की बात यह रही कि सड़क से कोई राहगीर नहीं गुजर रहा था। हालांकि, स्कूलों में बच्चों की छुट्टी थोड़ी देर पहले तीन बजे हो चुकी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यदि घटना के समय बच्चे या राहगीर ट्राले के आसपास से गुजर रहे होते, तो बड़ा हादसा हो सकता था। ऐसे में गनीमत रही कि कोई इसकी चपेट में नहीं आया। ट्राले की बॉडी अलग होने के बाद अंबुजा चौक पर जाम लग गया, जिससे कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और थोड़ी देर में जाम खुलवाकर यातायात बहाल करवाया। उधर, थाना प्रभारी दाड़लाघाट पंकज शर्मा ने बताया कि ट्राले के पिछले हिस्से को हटाने के लिए अंबुजा सीमेंट कंपनी की बड़ी मशीन बुलाई गई है। उन्होंने कहा कि घटना में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है और नुकसान केवल ट्राले को पहुंचा है। पुलिस मौके पर मौजूद है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *