Latest News
कैसा रहेगा आज आपका दिन,पढ़ें पञ्चाङ्ग व अपना सम्पूर्ण राशिफल क्लस्टर स्तरीय कला उत्सव में जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार की नाटी ने बटोरी वाहवाही राज्य स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का अर्की में भव्य समापन, प्रतिभागियों ने बिखेरे हुनर के रंग वाद्य यंत्र संगीत में मंडी प्रथम, लोक नृत्य में कुल्लू और भाषण प्रतियोगिता में सोलन ने मारी बाजी सहकारिता प्रकोष्ठ दाड़लाघाट की कार्यकारिणी का विस्तार, जयचंद चंदेल को सौंपी आईटी सेल की जिम्मेदारी परस राम ठाकुर ने जारी किए नियुक्ति आदेश, संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर दिया जोर राष्ट्रीय एकता दिवस पर जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन हिमाचल में भयानक हादसा: कार के उड़े परखच्चे, मां-बेटे सहित 5 लोगों की गई जान
Home » Uncategorized » अर्की के सावग गांव की 11 वर्षीय दिव्यंका ठाकुर ने राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक ग्रेटर नोएडा में राष्ट्रीय स्तर पर दिखाई प्रतिभा, खेलों में आगे बढ़ने का दिया संदेश।

अर्की के सावग गांव की 11 वर्षीय दिव्यंका ठाकुर ने राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक ग्रेटर नोएडा में राष्ट्रीय स्तर पर दिखाई प्रतिभा, खेलों में आगे बढ़ने का दिया संदेश।

Share:

अर्की – उपमंडल अर्की की ग्राम पंचायत दावटी के सावग गांव की 11 वर्षीय दिव्यंका ठाकुर ने राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। डीएवी अंबुजा निकेतन की छात्रा दिव्यंका ने ग्रेटर नोएडा में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में यह उपलब्धि हासिल की।
कम उम्र में राष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल करना दिव्यंका की मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण को दर्शाता है। उनकी उपलब्धि इस बात का उदाहरण है कि निरंतर अभ्यास और दृढ़ संकल्प के बल पर कम उम्र में भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई जा सकती है।
दिव्यंका की सफलता क्षेत्र के उन बच्चों के लिए प्रेरणादायक है, जो खेलों में अपनी प्रतिभा को आगे बढ़ाना चाहते हैं। उनकी उपलब्धि यह संदेश देती है कि बच्चों को पढ़ाई के साथ खेलों में भी रुचि विकसित करनी चाहिए और अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *