Latest News
कैसा रहेगा आज आपका दिन,पढ़ें पञ्चाङ्ग व अपना सम्पूर्ण राशिफल क्लस्टर स्तरीय कला उत्सव में जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार की नाटी ने बटोरी वाहवाही राज्य स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का अर्की में भव्य समापन, प्रतिभागियों ने बिखेरे हुनर के रंग वाद्य यंत्र संगीत में मंडी प्रथम, लोक नृत्य में कुल्लू और भाषण प्रतियोगिता में सोलन ने मारी बाजी सहकारिता प्रकोष्ठ दाड़लाघाट की कार्यकारिणी का विस्तार, जयचंद चंदेल को सौंपी आईटी सेल की जिम्मेदारी परस राम ठाकुर ने जारी किए नियुक्ति आदेश, संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर दिया जोर राष्ट्रीय एकता दिवस पर जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन हिमाचल में भयानक हादसा: कार के उड़े परखच्चे, मां-बेटे सहित 5 लोगों की गई जान
Home » Uncategorized » ओम प्रकाश भाटिया को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अर्की का उपाध्यक्ष किया गया मनोनीत

ओम प्रकाश भाटिया को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अर्की का उपाध्यक्ष किया गया मनोनीत

Share:

अर्की
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अर्की की कार्यकारिणी के विस्तार के तहत जारी विज्ञप्ति में ओम प्रकाश भाटिया को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अर्की का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। अपनी नियुक्ति पर ओम प्रकाश भाटिया ने कांग्रेस पार्टी के प्रदेश शीर्ष नेतृत्व, विनय कुमार, जिला अध्यक्ष सुभाष वर्माणी, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, स्थानीय विधायक संजय अवस्थी तथा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सतीश कश्यप का आभार व्यक्त किया।

ओम प्रकाश भाटिया ने कहा कि संगठन और नेतृत्व ने उन पर जो भरोसा जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि शीर्ष संगठनात्मक नेतृत्व, मुख्यमंत्री, स्थानीय विधायक और ब्लॉक अध्यक्ष के मार्गदर्शन में वे अर्की क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को धरातल पर मजबूत करने के लिए समर्पित रहेंगे।

नवनियुक्त उपाध्यक्ष ने भविष्य की प्राथमिकताओं को साझा करते हुए कहा कि आने वाले समय में अर्की ब्लॉक में पार्टी संगठन के साथ युवाओं और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन को नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि वरिष्ठ नेताओं के अनुभव और कार्यकर्ताओं के सहयोग से पार्टी संगठन को आगे बढ़ाने के लिए पूरी मेहनत करेंगे।

ओम प्रकाश भाटिया की नियुक्ति पर क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *