Latest News
कैसा रहेगा आज आपका दिन,पढ़ें पञ्चाङ्ग व अपना सम्पूर्ण राशिफल क्लस्टर स्तरीय कला उत्सव में जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार की नाटी ने बटोरी वाहवाही राज्य स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का अर्की में भव्य समापन, प्रतिभागियों ने बिखेरे हुनर के रंग वाद्य यंत्र संगीत में मंडी प्रथम, लोक नृत्य में कुल्लू और भाषण प्रतियोगिता में सोलन ने मारी बाजी सहकारिता प्रकोष्ठ दाड़लाघाट की कार्यकारिणी का विस्तार, जयचंद चंदेल को सौंपी आईटी सेल की जिम्मेदारी परस राम ठाकुर ने जारी किए नियुक्ति आदेश, संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर दिया जोर राष्ट्रीय एकता दिवस पर जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन हिमाचल में भयानक हादसा: कार के उड़े परखच्चे, मां-बेटे सहित 5 लोगों की गई जान
Home » Uncategorized » बीपीडीपी के तहत अस्पतालों और पंचायतों को मिलेंगी वेटिंग बेंच विकास खंड कार्यालय ने 30 हजार रुपये की बेंच बीएमओ कार्यालय को सौंपी, पंचायतों और आयुर्वेदिक अस्पतालों के लिए भी किया प्रावधान

बीपीडीपी के तहत अस्पतालों और पंचायतों को मिलेंगी वेटिंग बेंच विकास खंड कार्यालय ने 30 हजार रुपये की बेंच बीएमओ कार्यालय को सौंपी, पंचायतों और आयुर्वेदिक अस्पतालों के लिए भी किया प्रावधान

Share:

कुनिहार
विकास खंड कार्यालय की ओर से ब्लॉक पंचायत डेवलपमेंट प्लान (बीपीडीपी) के तहत विभिन्न विभागों और संस्थानों में लोगों की सुविधा के लिए वेटिंग बेंच उपलब्ध करवाई जा रही हैं। इसी कड़ी में पिछले वर्ष स्वीकृत 30 हजार रुपये की बेंच बीएमओ कार्यालय को सौंपने की प्रक्रिया शुरू की गई है।

इसके अतिरिक्त 54 हजार रुपये की लागत वाली बेंच ग्राम पंचायतों के लिए तथा 38 हजार रुपये की लागत वाली वेटिंग बेंच आयुर्वेदिक अस्पतालों के लिए भी उपलब्ध हो चुकी हैं। इन्हें निर्धारित योजना के अनुसार संबंधित पंचायतों और संस्थानों तक पहुंचाया जाएगा।

विकास खंड कार्यालय के प्रतिनिधि ने बताया कि बीपीडीपी के तहत विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठकें आयोजित कर उनकी आवश्यकताओं और समस्याओं पर चर्चा की जाती है। पशुपालन विभाग, आयुर्वेद विभाग और आंगनबाड़ी सहित अन्य विभागों के फील्ड अधिकारियों से प्राप्त मांगों के आधार पर लोगों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जाता है।

उन्होंने बताया कि पंचायत समिति के माध्यम से आवश्यकताओं का आकलन कर बीपीडीपी में बेंच उपलब्ध करवाने का प्रावधान किया गया था। इस कार्य में ग्राम पंचायत जम्यावल, रोहन, जलाना और बातुल के पूर्व बीडीसी सदस्यों का भी योगदान रहा। उन्होंने इस पहल के लिए संबंधित सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने उम्मीद जताई कि संबंधित संस्थानों में बेंच स्थापित होने से आम लोगों को बैठने की बेहतर सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी विभिन्न विभागों और पंचायतों से आवश्यकताओं के संबंध में मांगें प्राप्त होने पर बीपीडीपी के तहत उनका प्रावधान करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *