Latest News
कैसा रहेगा आज आपका दिन,पढ़ें पञ्चाङ्ग व अपना सम्पूर्ण राशिफल क्लस्टर स्तरीय कला उत्सव में जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार की नाटी ने बटोरी वाहवाही राज्य स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का अर्की में भव्य समापन, प्रतिभागियों ने बिखेरे हुनर के रंग वाद्य यंत्र संगीत में मंडी प्रथम, लोक नृत्य में कुल्लू और भाषण प्रतियोगिता में सोलन ने मारी बाजी सहकारिता प्रकोष्ठ दाड़लाघाट की कार्यकारिणी का विस्तार, जयचंद चंदेल को सौंपी आईटी सेल की जिम्मेदारी परस राम ठाकुर ने जारी किए नियुक्ति आदेश, संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर दिया जोर राष्ट्रीय एकता दिवस पर जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन हिमाचल में भयानक हादसा: कार के उड़े परखच्चे, मां-बेटे सहित 5 लोगों की गई जान
Home » Uncategorized » सात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन, उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयंसेवी सम्मानित कुनिहार में सफाई अभियान, पौधरोपण और जागरूकता रैली से दिया स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण का संदेश

सात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन, उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयंसेवी सम्मानित कुनिहार में सफाई अभियान, पौधरोपण और जागरूकता रैली से दिया स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Share:

कुनिहार
राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुनिहार (सीबीएसई) में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तहत आयोजित सात दिवसीय शिविर का मंगलवार को समापन हो गया। समापन समारोह में स्वयंसेवियों ने राष्ट्रसेवा, स्वच्छता और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

समारोह में हिंदी प्रवक्ता सरोज कुमारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने स्वयंसेवियों के अनुशासन, सेवाभाव और सामुदायिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समाज सेवा को जीवन का अभिन्न अंग बनाना चाहिए। इससे समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में मदद मिलती है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रताप सिंह राणौत ने स्वयंसेवियों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों और सामाजिक कार्यों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों से भविष्य में भी जनहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी लीला शंकर और नीलम कुमारी ने शिविर के दौरान आयोजित गतिविधियों का विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि शिविर के दौरान स्वयंसेवियों ने विद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया। पौधरोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इसके अलावा कुनिहार बाजार में जागरूकता रैली निकालकर स्थानीय लोगों को स्वच्छता, नशा निवारण और जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

उत्कृष्ट स्वयंसेवी किए सम्मानित

शिविर के समापन अवसर पर विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्वयंसेवियों को पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया। सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र भी वितरित किए गए। कार्यक्रम में विद्यालय के स्टाफ सदस्यों, एनएसएस स्वयंसेवियों और स्थानीय समुदाय के लोगों ने भाग लिया। अंत में राष्ट्रगान के साथ शिविर का समापन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *