हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर, दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी की हालत देख हादसे की गंभीरता का अंदाजा
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की सैंज घाटी में एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। इस दुखद घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है।
हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन की हालत हादसे की गंभीरता को बयां कर रही है। युवक की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।






