Latest News
कैसा रहेगा आज आपका दिन,पढ़ें आज का पञ्चाङ्ग व अपना सम्पूर्ण राशिफल भाखड़ा नहर पर बना पुल टूटा, 2 ट्रक फंसे, एक में लगी आग,पटियाला-संगरूर NH पर हुआ हादसा…. पालमपुर में भाजपा युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक में अर्की के पदाधिकारियों ने लिया भाग बैठक के बाद पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार से की मुलाकात, संगठनात्मक विषयों पर लिया मार्गदर्शन। कुनिहार में एसएमसी की बैठक आयोजित, स्कूल की गतिविधियों और वार्षिक समारोह को लेकर हुई चर्चा दिसंबर के पहले सप्ताह में होगा वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह, राष्ट्रीय स्तर पर फुटबॉल में भाग लेने वाले तीन विद्यार्थियों की उपलब्धि पर जताई खुशी रानी लक्ष्मीबाई एवं श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती पर कुनिहार स्कूल में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित दोनों महान महिलाओं के अदम्य साहस, त्याग और राष्ट्र निर्माण में योगदान को किया याद हर्षण योग में गुरुवार – मिथुन को नया मकान, कर्क को रुका धन, मीन को खुशखबरी,पढ़ें आज का पञ्चाङ्ग व अपना सम्पूर्ण राशिफल
Home » Uncategorized » दाड़लाघाट प्रेस क्लब ने वरिष्ठ पत्रकार बिलासपुर निवासी अरुण डोगरा रीतू के सड़क दुर्घटना में हुए असामयिक निधन पर जताया गहरा शोक

दाड़लाघाट प्रेस क्लब ने वरिष्ठ पत्रकार बिलासपुर निवासी अरुण डोगरा रीतू के सड़क दुर्घटना में हुए असामयिक निधन पर जताया गहरा शोक

Share:

दाड़लाघाट। दाड़लाघाट प्रेस क्लब ने प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार एवं बिलासपुर निवासी अरुण डोगरा रीतू के गत सप्ताह बिलासपुर में सड़क दुर्घटना में हुए असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। क्लब ने अपने शोक संदेश में कहा कि अरुण डोगरा प्रदेश के वरिष्ठ एवं प्रखर पत्रकार थे। उनका असमय निधन पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उनकी निर्भीक कलम और निष्पक्ष एवं ईमानदार पत्रकारिता को हमेशा याद रखा जाएगा। उनके निधन से प्रदेश ने पत्रकारिता जगत की एक बुलंद आवाज खो दी है। क्लब के सदस्यों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरी पत्रकार बिरादरी परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। इस अवसर पर राजेश गुप्ता, जयपाल चौधरी, केशव वशिष्ठ, आशीष गुप्ता, मनोज शर्मा, राकेश अत्री एवं राजीव सोनी सहित अन्य सदस्यों ने शोक व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *