Latest News
कैसा रहेगा आज आपका दिन,पढ़ें आज का पञ्चाङ्ग व अपना सम्पूर्ण राशिफल भाखड़ा नहर पर बना पुल टूटा, 2 ट्रक फंसे, एक में लगी आग,पटियाला-संगरूर NH पर हुआ हादसा…. पालमपुर में भाजपा युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक में अर्की के पदाधिकारियों ने लिया भाग बैठक के बाद पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार से की मुलाकात, संगठनात्मक विषयों पर लिया मार्गदर्शन। कुनिहार में एसएमसी की बैठक आयोजित, स्कूल की गतिविधियों और वार्षिक समारोह को लेकर हुई चर्चा दिसंबर के पहले सप्ताह में होगा वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह, राष्ट्रीय स्तर पर फुटबॉल में भाग लेने वाले तीन विद्यार्थियों की उपलब्धि पर जताई खुशी रानी लक्ष्मीबाई एवं श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती पर कुनिहार स्कूल में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित दोनों महान महिलाओं के अदम्य साहस, त्याग और राष्ट्र निर्माण में योगदान को किया याद हर्षण योग में गुरुवार – मिथुन को नया मकान, कर्क को रुका धन, मीन को खुशखबरी,पढ़ें आज का पञ्चाङ्ग व अपना सम्पूर्ण राशिफल
Home » Uncategorized » अर्की में सहकारिता प्रकोष्ठ के तीनों मंडलों की संयुक्त बैठक आयोजित, नारायण दास ने थामा भाजपा का दामन

अर्की में सहकारिता प्रकोष्ठ के तीनों मंडलों की संयुक्त बैठक आयोजित, नारायण दास ने थामा भाजपा का दामन

Share:

अर्की, लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह अर्की में शुक्रवार को अर्की विधानसभा क्षेत्र के सहकारिता प्रकोष्ठ के तीनों मंडलों अर्की, दाड़लाघाट और जयनगर की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में सहकारिता प्रकोष्ठ के संगठनात्मक कार्यों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में अर्की मंडल सहकारिता प्रकोष्ठ के संयोजक गोविन्द राम वर्मा, दाड़लाघाट मंडल के संयोजक परस राम ठाकुर तथा जयनगर मंडल के संयोजक रतन लाल ठाकुर सहित ज्ञान चंद और अमर सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान गांव गलोग, बथालंग, अर्की निवासी नारायण दास ने भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। पार्टी में शामिल होने पर उन्हें सहकारिता प्रकोष्ठ मंडल अर्की का सह-संयोजक नियुक्त किया गया।
बैठक में आगामी 25 नवंबर को अर्की विधानसभा क्षेत्र में आयोजित होने वाले कार्यक्रम तथा 29 नवंबर को सोलन में प्रस्तावित सहकारिता उत्सव कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। बैठक में दोनों कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *