Latest News
शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर धर्मार्थम संस्था का रक्तदान शिविर डीसीएम लैंड ऑफ गॉड्स स्कूल में वार्षिक समारोह ‘रेनबो ह्यूज : कलर्स ऑफ लाइफ’ का भव्य आयोज- नन्हे विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से पर्यावरण संरक्षण, स्वस्थ जीवनशैली और प्रकृति के प्रति जागरूकता का दिया संदेश सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से पहाड़ी संस्कृति और विश्व की विविधता को किया प्रदर्शित दानदाताओं और विद्यालय स्टाफ के सहयोग से राजकीय प्राथमिक पाठशाला जयालंग में बना रसोईघर दानवीर सज्जनों ने 35,600 रुपये की राशि दी, विद्यालय स्टाफ ने भी उठाया शेष खर्च का जिम्मा; बच्चों के लिए डेस्क भी किए दान श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को समर्पित धर्मपुर में निकला भव्य नगर कीर्तन, बोले सोनिहाल के जयकारों से गुंजा धर्मपुर पढ़ें आज रविवार का पञ्चाङ्ग व राशिफल रवि प्रदोष व्रत / सर्वार्थ सिद्धि योग सिविल अस्पताल अर्की में स्थापित हुई आधुनिक अल्ट्रासाउंड मशीन करीब 27 लाख रुपये की लागत से मिली सुविधा, मरीजों को निजी अस्पतालों के चक्कर लगाने से मिलेगी निजात; लोगों ने विधायक संजय अवस्थी का जताया आभार
Home » Uncategorized » सिविल अस्पताल अर्की में स्थापित हुई आधुनिक अल्ट्रासाउंड मशीन करीब 27 लाख रुपये की लागत से मिली सुविधा, मरीजों को निजी अस्पतालों के चक्कर लगाने से मिलेगी निजात; लोगों ने विधायक संजय अवस्थी का जताया आभार

सिविल अस्पताल अर्की में स्थापित हुई आधुनिक अल्ट्रासाउंड मशीन करीब 27 लाख रुपये की लागत से मिली सुविधा, मरीजों को निजी अस्पतालों के चक्कर लगाने से मिलेगी निजात; लोगों ने विधायक संजय अवस्थी का जताया आभार

Share:

अर्की। सिविल अस्पताल अर्की में लंबे समय से प्रतीक्षित अल्ट्रासाउंड सुविधा उपलब्ध हो गई है। अस्पताल में करीब 27 लाख रुपये की लागत से आधुनिक अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित की गई है। इससे अर्की क्षेत्र के मरीजों को अब अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए निजी अस्पतालों या अन्य स्वास्थ्य संस्थानों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। अस्पताल में यह सुविधा शुरू होने से मरीजों को आर्थिक राहत मिलने के साथ-साथ समय और अनावश्यक परेशानी से भी निजात मिलेगी।
गौरतलब है कि क्षेत्र के लोग लंबे समय से सिविल अस्पताल अर्की में अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित करने की मांग उठा रहे थे, ताकि उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही मिल सकें। लोगों की इस मांग को गंभीरता से लेते हुए अर्की के विधायक संजय अवस्थी के प्रयासों से करीब 27 लाख रुपये की लागत से आधुनिक अल्ट्रासाउंड मशीन अस्पताल में स्थापित करवाई गई है।
इस सुविधा का सबसे अधिक लाभ गर्भवती महिलाओं सहित उन मरीजों को मिलेगा, जिन्हें अल्ट्रासाउंड जांच के लिए निजी अस्पतालों या दूर-दराज के स्वास्थ्य संस्थानों में जाना पड़ता था। अब स्थानीय स्तर पर ही जांच की सुविधा उपलब्ध होने से मरीजों और उनके परिजनों को काफी राहत मिलेगी।
अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित होने से सिविल अस्पताल अर्की की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी। स्थानीय लोगों ने इस सुविधा को क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए विधायक संजय अवस्थी का आभार जताया है। लोगों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी अस्पताल में अन्य जरूरी चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा, ताकि क्षेत्रवासियों को बेहतर उपचार के लिए बाहर न जाना पड़े।
विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। सरकार का उद्देश्य ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उनके नजदीक उपलब्ध करवाना है, ताकि उन्हें उपचार के लिए अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *