कुनिहार
श्री सत्य साईं सेवा समिति ने कुनिहार में स्थित गौशाला में गौ सेवा कर अपनी अपनी रचनात्मक एवं सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की l श्री सत्य साईं सेवा संगठन हिमाचल प्रदेश एवं सोलन के उचित मार्गदर्शन और निर्देशन में श्री सत्य साईं बाबा के 101 वे जन्मोत्सव के अंतर्गत की जाने वाली साप्ताहिक सामाजिक एवं आध्यात्मिक गतिविधियों के अंतर्गत कुनिहार में स्थित गौशाला में समिति के सदस्यों ने जाकर के गौ सेवा की और उसके आसपास के परिसर साफ सफाई की l श्री सत्य साईं सेवा समिति
कुनिहार के संयोजक देवी दत्त परिहार ने बताया कि सत्य साईं बाबा के जन्मोत्सव को कुनिहार समिति हर वर्ष की भांति इस वर्ष की बहुत ही धूमधाम एवं भक्तिमय भावना के साथ मनाया l समिति वर्ष श्री सत्य साईं बाबा के बताए हुए उपदेश ,मानव सेवा ही ,माधव सेवा है l सबसे प्रेम करो , सब की सेवा करो का अनुसरण करते हुए वर्ष भर विभिन्न सामाजिक एवं आध्यात्मिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर के अपनी सहभागिता सुनिश्चित करती है l समिति का मूल उद्देश्य समाज में आपसी भाईचारे की भावना को बढ़ावा देना और बेसहारा लोगों की निष्काम भाव से सेवा करना समिति का मूल उद्देश्य है l






