Home » Uncategorized » माइनिंग क्षेत्र से संबंधित बुनियादी आवश्यकताओं और समस्याओं पर की गई चर्चा

माइनिंग क्षेत्र से संबंधित बुनियादी आवश्यकताओं और समस्याओं पर की गई चर्चा

Share:

दाड़लाघाट

बाघल विकास परिषद के अध्यक्ष परस राम ठाकुर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने अंबुजा अदाणी प्रबंधन के नॉर्थ क्लस्टर हेड संदीप सिरा के साथ बैठक आयोजित की। बैठक में माइनिंग क्षेत्र से संबंधित बुनियादी आवश्यकताओं और समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर विशेष जोर दिया गया। निर्णय लिया गया कि माइनिंग हेल्थ मोबाइल वैन एक डॉक्टर के साथ पूरे क्षेत्र में नियमित रूप से संचालित की जाएगी, जिसके लिए निर्धारित शेड्यूल भी तैयार किया जाएगा ताकि क्षेत्र के सभी लोगों को समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकें। बैठक में स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर प्रदान करने के विषय पर भी गंभीरता से चर्चा की गई। प्रबंधन की ओर से बताया गया कि स्थानीय क्षेत्र के लोगों को रोजगार देना उनका मुख्य लक्ष्य है और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता में शामिल है। इसके अलावा ट्रांसपोर्ट से जुड़े मुद्दों पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। प्रतिनिधिमंडल की ओर से मांग उठाई गई कि 12 चक्का वाहनों को 25 टन तथा 16 चक्का वाहनों को 36 टन तक लोड प्रदान किया जाए।
इस संबंध में ट्रांसपोर्टर साथियों से भी अपील की गई है कि यदि उनके पास इस विषय से जुड़ी कोई जानकारी या सुझाव हों तो वे साझा करें, ताकि सामूहिक रूप से उचित समाधान निकाला जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *