Home » Uncategorized » मोबाइल मेडिकल यूनिट (एंबुलेंस) सेवा का शुभारंभ

मोबाइल मेडिकल यूनिट (एंबुलेंस) सेवा का शुभारंभ

Share:

दाड़लाघाट

क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में ऑक्युपेशनल हेल्थ सेंटर अदाणी अंबुजा सीमेंट लिमिटेड और अंबुजा फाउंडेशन दाड़लाघाट के संयुक्त तत्वावधान में मोबाइल मेडिकल यूनिट (एंबुलेंस) सेवा का शुभारंभ किया गया। सेवा के आरंभ होते ही पहले दिन ही संबंधित गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच भी की गई तथा आवश्यक दवाइयों का निःशुल्क वितरण किया गया। इस पहल के तहत बनोग, रठौह, ग्याना, घुमारो, मांगू, संघोई और कशलोग गांवों में नियमित रूप से स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बनोग व रठौह में महीने के पहले गुरुवार, ग्याना व घुमारो में दूसरे बुधवार, मांगू व संघोई में तीसरे गुरुवार तथा कशलोग में चौथे बुधवार को एंबुलेंस सेवा पहुंचेगी। प्रबंधन की ओर से बताया गया है कि यदि किसी कारणवश एंबुलेंस सेवा प्रभावित होती है तो उसे अगले दिन संचालित किया जाएगा, ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। सेवा को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य परियोजना से जुड़ी सखी बहनों को गांव-गांव में लोगों को जागरूक करने और सूचना देने की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिससे अधिक से अधिक लोग इस सुविधा का लाभ उठा सकें। मोबाइल मेडिकल यूनिट का संचालन डॉ. भुवेश गुलेरिया, मेडिकल ऑफिसर ऑक्युपेशनल हेल्थ सेंटर अदाणी अंबुजा सीमेंट लिमिटेड के दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन में किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *