Home » Uncategorized » जवाहर नवोदय विद्यालय सोलन के लिए चयन परीक्षा 11 अप्रैल को

जवाहर नवोदय विद्यालय सोलन के लिए चयन परीक्षा 11 अप्रैल को

Share:


कुनिहार
सोलन जिले में 14 केंद्रों पर होगी नवोदय परीक्षा, 2406 विद्यार्थी देंगे परीक्षा
नवोदय विद्यालय समिति द्वारा आयोजित जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा कक्षा VI, का आयोजन 11 अप्रैल को किया जाएगा। ये जानकारी नवोदय विद्यालय के प्राचार्य के के यादव ने दी। उन्होंने बताया कि यह परीक्षा जिले के 08 शिक्षा खंडों के अंतर्गत कुल 14 परीक्षा केंद्रों में आयोजित होगी, जिसमें 2406 अभ्यर्थी भाग लेंगे।

उन्होंने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से अपील की है कि वे परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। परीक्षा का समय प्रातः 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित समय का पालन करना होगा।

उन्होंने यह भी बताया कि अभ्यर्थियों को अपना प्रवेश पत्र (Admit Card) साथ लाना अनिवार्य होगा। परीक्षा में कुल 80 प्रश्न होंगे और प्रत्येक प्रश्न 1.25 अंक का होगा। परीक्षा में भाग लेने वाले विद्यार्थियों के समस्त अभिभावकों से भी आग्रह किया गया है कि वे अपने बच्चों को परीक्षा केंद्र पर प्रातः 10:00 बजे तक अवश्य पहुंचाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *