Home » Uncategorized » श्री सत्य साईं बाबा की प्रेम प्रवाहिनी दिव्य रथ यात्रा पहुंची ईश्वरमा पब्लिक स्कूल दाड़लाघाट, पुष्पवर्षा के साथ स्वागत

श्री सत्य साईं बाबा की प्रेम प्रवाहिनी दिव्य रथ यात्रा पहुंची ईश्वरमा पब्लिक स्कूल दाड़लाघाट, पुष्पवर्षा के साथ स्वागत

Share:

दाड़लाघाट
आध्यात्मिक गुरु श्री सत्य साईं बाबा की पावन स्मृतियों और उनके संदेशों को जन-जन तक पहुँचाने वाली प्रेम प्रवाहिनी दिव्य रथ यात्रा के दाड़लाघाट पहुँचते ही पूरा क्षेत्र भक्ति के रंग में सराबोर हो गया। शिमला से प्रस्थान करने के बाद जैसे ही यह दिव्य रथ दाड़लाघाट में प्रवेश किया, श्रद्धालुओं ने जयकारों और पुष्प वर्षा के साथ इसका जोरदार स्वागत किया। ईश्वररम्मा पब्लिक स्कूल के चेयरमैन सुरेश ठाकुर सहित अध्यापकों ने विधि-विधान से आरती उतारकर रथ का अभिनंदन किया। रथ के दाड़लाघाट पहुँचने पर ईश्वररम्मा पब्लिक स्कूल द्वारा विशेष स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर चेयरमैन सुरेश ठाकुर ने भगवान श्री सत्य साईं बाबा के दिव्य रथ की आरती उतारकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। यात्रा के दौरान स्थानीय निवासियों और साईं भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिला।भजन-कीर्तन के साथ चल रही इस यात्रा से वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक हो गया।बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर रथ के दर्शन किए और बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया। आयोजकों ने बताया कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य बाबा के सत्य, धर्म, शांति, प्रेम और अहिंसा के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना है। रास्ते भर विभिन्न स्थानों पर भक्तों ने रुक-रुक कर रथ का स्वागत किया, लेकिन दाड़लाघाट में यह आयोजन विशेष रूप से भव्य रहा। सबके साथ प्रेम करो, सबकी सेवा करो के मूलमंत्र के साथ यह रथ यात्रा अपने अगले गंतव्य की ओर सुबह अग्रसर होगी। इस अवसर पर चेयरमैन सुरेश ठाकुर, प्रधानाचार्या कांता ठाकुर, चित्रा, वंदना, सिमरन, मोनिका, गीता, तारा, भावना, सुमन, कमलेश, जसवंत, मुख्य स्टेट प्रेजिडेंट प्रो. योगेंद्र वर्मा, प्रेम वर्मा, विकास गुप्ता, नीरज शर्मा, शशि सूद, हीरा दत्त शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *