Home » Uncategorized » शिव नगरी कुनिहार में उमड़ेगी श्रद्धा*: *20 अप्रैल को विशाल भंडारे का होगा आयोजन

शिव नगरी कुनिहार में उमड़ेगी श्रद्धा*: *20 अप्रैल को विशाल भंडारे का होगा आयोजन

Share:

कुनिहार:-
शिव नगरी कुनिहार में स्थित अनादि कालीन शिव तांडव गुफा में हर महीने की भांति इस महीने भी श्रद्धा और उल्लास का संगम देखने को मिलेगा। गुफा विकास समिति एवं शंभू परिवार के सौजन्य से आगामी *20 अप्रैल 2026 (वैशाख मास शुक्ल पक्ष)* को विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।

*​समिति के अध्यक्ष राम रतन तंवर, उपाध्यक्ष अमरीश ठाकुर व कोषाध्यक्ष गुमान सिंह कंवर ने कार्यक्रम की रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि आयोजन की शुरुआत आध्यात्मिक अनुष्ठानों के साथ होगी:
​19 अप्रैल को सुबह श्री रामचरितमानस कथा का अखंड पाठ विधि-विधान के साथ शुरू किया जाएगा।
​20 अप्रैल: सुबह यज्ञ की पूर्णाहुति डाली जाएगी, जिसके पश्चात भगवान शंभू शिवलिंग का विशेष पूजन-अर्चन संपन्न होगा।
​ पूजा के उपरांत भक्तों के लिए विशाल भंडारा लगाया जाएगा और शाम को भजन संध्या का आयोजन होगा।
गुफा विकास समिति ने समस्त क्षेत्रवासियों, प्रदेशवासियों और शिव भक्तों से इस पावन अवसर पर शिरकत करने का आग्रह किया है। समिति ने निवेदन किया है कि अधिक से अधिक संख्या में पधारकर भोले बाबा का आशीर्वाद लें, भजन संध्या में हाजिरी लगाएँ और भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर पुण्य के भागी बनें।

​”शिव तांडव गुफा कुनिहार न केवल आस्था का केंद्र है, बल्कि यहाँ की प्राकृतिक दिव्यता भक्तों को शांति का अनुभव कराती है। इस आयोजन का उद्देश्य क्षेत्र की सुख-समृद्धि और भाईचारे को बढ़ावा देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *