अर्की:-
आईटीआई अर्की में विश्व हीमोफीलिया दिवस के अवसर पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं एवं विद्यार्थियों को हीमोफीलिया जैसी आनुवंशिक रक्त संबंधी बीमारी के बारे में जानकारी देना तथा इसके प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना था।
कार्यक्रम का आयोजन डॉ मुकता रस्तोगी , ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर अर्की, के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में डॉ विजय कुमार शांडील काउंसलर (एचआईवी काउंसलिंग एंड टेस्टिंग सर्विसेज ), सिविल हॉस्पिटल अर्की, ने विद्यार्थियों को संबोधित किया।
अपने व्याख्यान में डॉ. विजय कुमार शांडिल ने बताया कि हीमोफीलिया एक ऐसी बीमारी है जिसमें खून का थक्का सही से नहीं बन पाता, जिससे छोटी-छोटी चोटों में भी अत्यधिक रक्तस्राव हो सकता है। उन्होंने बताया कि यह बीमारी अधिकतर वंशानुगत होती है और पुरुषों में अधिक पाई जाती है।
उन्होंने विद्यार्थियों को इसके लक्षण, कारण, बचाव और उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा समय पर जांच और उपचार की आवश्यकता पर जोर दिया। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि जागरूकता, सही देखभाल और नियमित इलाज से हीमोफीलिया के मरीज सामान्य जीवन जी सकते हैं।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं, जिनमें—
पोस्टर मेकिंग
स्लोगन राइटिंग
डिक्लेमेशन (भाषण) प्रतियोगिता शामिल रही!
पोस्टर मेकिंग में गुलशन प्रथम, भारती और प्रवेश दूसरा और नेहा नें तीसरा
स्थान प्राप्त किया!
स्लोगन राइटिंग में प्रथम स्थान संगीता, दूसरा स्थान प्रियंका और तीसरा स्थान चेष्टा ने प्राप्त किये!
भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सुनील ने प्राप्त किया दूसरा स्थान तमन्ना ने प्राप्त किया और तृतीय स्थान पर रही लक्षिता!
इस अवसर पर कार्यकारी प्रधानाचार्य स्वर्ण देवी, संभावना गुप्ता,राजेश कश्यप, नीरज कुमार और अरविंद कुमार विद्यमान रहे!
प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों ने हीमोफीलिया के प्रति जागरूकता फैलाने का सराहनीय प्रयास किया। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम ने युवाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा समाज में हीमोफीलिया के प्रति सही जानकारी प्रसारित करने का एक प्रभावी माध्यम सिद्ध हुआ।






