Home » Uncategorized » हरिपुर संडोली स्कूल में गूंजा “हमारी शक्ति, हमारा ग्रह” का संकल्प, पृथ्वी दिवस पर 820 छात्रों ने ली शपथ

हरिपुर संडोली स्कूल में गूंजा “हमारी शक्ति, हमारा ग्रह” का संकल्प, पृथ्वी दिवस पर 820 छात्रों ने ली शपथ

Share:

 

बद्दी. पवन सिंघ:-

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हरिपुर संडोली में बुधवार को पृथ्वी दिवस 2026 के उपलक्ष्य में “हमारी शक्ति, हमारा ग्रह” थीम के साथ भव्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के लगभग 820 विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया। प्रार्थना सभा के दौरान आयोजित इस कार्यक्रम में भाषण, कविता पाठ और पोस्टर मेकिंग जैसी विभिन्न गतिविधियों में 24 छात्रों ने अपनी प्रतिभा दिखाई, जिसमें प्राइमरी विंग से अंशिका और सेकेंडरी विंग से आठवीं कक्षा की विनीता ने पोस्टर मेकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य परणीता ठाकुर और ईको क्लब प्रभारी त्रिशला देवी ने छात्रों को बढ़ते प्रदूषण के खतरों के प्रति आगाह करते हुए बताया कि पृथ्वी की सुरक्षा हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है और हमारी वास्तविक शक्ति प्रकृति के पक्ष में लिए गए निर्णयों में निहित है। कार्यक्रम का समापन प्लास्टिक के न्यूनतम उपयोग और पर्यावरण के प्रति कर्तव्य निभाने के प्रण के साथ हुआ, जिससे छात्रों में संरक्षण के प्रति नई चेतना का संचार हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *