Home » Uncategorized » अध्यक्ष पद के लिए सर्वसम्मति से दीपा शर्मा का चयन

अध्यक्ष पद के लिए सर्वसम्मति से दीपा शर्मा का चयन

Share:

दाड़लाघाट:- राजकीय प्राथमिक पाठशाला काकड़ा में बुधवार को पाठशाला प्रबंधन समिति के रिक्त अध्यक्ष पद एवं दो सदस्यों के चयन हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक विद्यालय परिसर में एसएमसी सदस्यों, अभिभावकों एवं विद्यालय स्टाफ की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में अध्यक्ष पद के लिए सर्वसम्मति से दीपा शर्मा का चयन किया गया। उल्लेखनीय है कि दीपा शर्मा को हाल ही में जिला स्तरीय उत्कृष्ट एसएमसी सम्मान समारोह, कोठों (सोलन) में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा द्वारा शिक्षा खंड धुंदन का सर्वश्रेष्ठ मातृशक्ति पुरस्कार भी प्रदान किया गया है। इसके अलावा समिति के रिक्त पदों पर अर्चना एवं अनुराधा को सर्वसम्मति से सदस्य चुना गया। चयन प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी एवं लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न हुई, जिसमें सभी सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।नव-निर्वाचित अध्यक्ष एवं सदस्यों ने विद्यालय के समग्र विकास, शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आश्वासन दिया। विद्यालय के मुख्य अध्यापक श्याम लाल गौतम ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में विद्यालय नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। बैठक के अंत में सभी उपस्थित सदस्यों ने विद्यालय के विकास के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *