Home » Uncategorized » गुरुकुल इंटरनेधनल स्कूल कुनिहार में पृथ्वी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित ।

गुरुकुल इंटरनेधनल स्कूल कुनिहार में पृथ्वी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित ।

Share:


कुनिहार
गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल कुनिहार में “हमारी ऊर्जा, हमारा ग्रह (Our Power, Our Planet)” थीम के साथ विश्व पृथ्वी दिवस बड़े उत्साह से मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना था।
इस अवसर पर शिक्षकों ने जल संरक्षण, वृक्षारोपण और प्रदूषण कम करने के महत्व पर प्रकाश डाला। विद्यालय परिसर को पोस्टर्स और स्लोगन्स से सजाया गया तथा पोस्टर मेकिंग, स्लोगन राइटिंग और मॉडल निर्माण जैसी गतिविधियाँ आयोजित की गईं।
कक्षा-वार गतिविधियों के अंतर्गत विद्यार्थियों ने सस्टेनेबल लाइफस्टाइल (Sustainable Lifestyle) पर समूह चर्चा की, जिसमें पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैली अपनाने के तरीकों पर विचार साझा किए गए। साथ ही बच्चों ने पेपर कप से डस्टबिन बनाकर “रीयूज़ और रीसायकल” का संदेश दिया।
प्री-प्राइमरी कक्षाओं में ब्लू डे मनाया गया, जिसमें बच्चों ने रैंप वॉक के माध्यम से स्वच्छ पृथ्वी का संदेश दिया। साथ ही एक्वेरियम थीम गतिविधि द्वारा जल और जलीय जीवों के संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।
छात्रों ने एक प्रभावशाली स्किट के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने मिलकर सतत् जीवनशैली अपनाने और मातृ पृथ्वी के संरक्षण हेतु सकारात्मक कदम उठाने की शपथ भी ली।

प्रधानाचार्या अल्का भारद्वाज ने कहा, “पृथ्वी हमारी जीवनदायिनी है, इसकी रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है। छोटे-छोटे प्रयासों से हम बड़ा परिवर्तन ला सकते हैं।”

विद्यालय निदेशक समीर गर्ग एवं अदिति गर्ग ने कहा, “विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनाना समय की आवश्यकता है। ऐसे आयोजनों से जागरूकता बढ़ती है और हमें मिलकर अपनी पृथ्वी को सुरक्षित व स्वच्छ बनाना चाहिए।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *