दाड़लाघाट:- दाड़लाघाट क्षेत्र की ग्राम पंचायत में पूर्व प्रधान स्व. जगत राम गौतम की धर्मपत्नी सावित्री देवी का आज प्रातः निधन हो गया। वह 89 वर्ष की थीं और पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। बताया जा रहा है कि गत वर्ष उनके ज्येष्ठ पुत्र सत्य पाल गौतम तथा चार वर्ष पूर्व पौत्र वधु के निधन का उन्हें गहरा आघात लगा था, जिसके बाद से उनका स्वास्थ्य लगातार गिरता चला गया।सावित्री देवी को एक सरल, मिलनसार और परोपकारी महिला के रूप में जाना जाता था। वह हमेशा जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे रहती थीं और समाज सेवा में सक्रिय रहती थीं। परिवार के सदस्यों के अनुसार वह सभी से स्नेहपूर्वक व्यवहार करती थीं और अपने अनुभवों से लोगों का मार्गदर्शन भी करती रहती थीं। उनके अंतिम दिनों में परिवार के सदस्य, विशेषकर उनकी विवाहिता बेटियां, उनकी सेवा में निरंतर जुटे रहे।उनके निधन पर विधायक अर्की संजय अवस्थी सहित क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधियों और गणमान्य व्यक्तियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। शोक व्यक्त करने वालों में पूर्व उपप्रधान दाड़लाघाट राजेश गुप्ता, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहन सिंह ठाकुर, शंकर दास अरोड़ा, जगदीश ठाकुर, वेदप्रकाश शुक्ला, सोमा कौंडल, राम कृष्ण शर्मा, सुरेंद्र शुक्ला, बाबू राम शर्मा, राजेंद्र कंवर, जय सिंह ठाकुर, तिलक राज गौतम, विद्या सागर ठाकुर, हेमंत वर्मा, जय देव कौंडल, राम कृष्ण बंसल, सरताज सिंह राठौर, अनिल गुप्ता, सोहन सिंह ठाकुर, अरुण शुक्ला, कमल कांत चंदेल, बालक राम शर्मा, दीपक गजपति, बंसी राम भाटिया, कृष्ण चंद भट्टी, हेमराज ठाकुर, रीना शर्मा, इंदु शर्मा, रीता शर्मा ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।






