उपमंडल अर्की के चम्यावल-कोलका रोड पर सरी नाला के पास रोलर के नीचे दबने से एक 35 वर्षीय युवक की मृत्यु का समाचार प्राप्त हुआ है। सूत्रों के अनुसार रविवार सांय लगभग साढ़े पांच बजे के आस पास पुलिस स्टेशन अर्की में दूरभाष द्वारा सूचित किया गया कि चम्यावल कोलका सड़क मार्ग पर सरी नाला के समीप सांय लगभग साढ़े पांच बजे के आस पास सड़क निर्माण कार्य के दौरान रोड रोलर सड़क से लुढ़क गया। सूत्रों के अनुसार चंद्रभान पुत्र मुन्ना लाल निवासी गांव फतेहुल्लाह गंज उत्तरप्रदेश रोड रोलर से सड़क निर्माण तभी अचानक रोड रोलर सड़क से लुढ़क गया व मृतक चंद्रभान रोलर के नीचे दबने से मृत्यु हो गई। पुलिस ने मौके पर जाकर लाश को कब्जे में लिया व पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।






