Home » Uncategorized » भूमती पंचायत में गोली लगने से व्यक्ति की मौत

भूमती पंचायत में गोली लगने से व्यक्ति की मौत

Share:

अर्की:-
उपमंडल अर्की के अंतर्गत भूमती पंचायत के एक गांव में एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक अपने एक साथी के साथ जंगल में शिकार के लिए गया हुआ था। इसी दौरान अचानक गोली चलने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल अवस्था में उसे तुरंत अर्की अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान ही उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *