Home » Uncategorized » खाद्य आपूर्ति आयोग के चेयरमैन ने अर्की खाद्य आपूर्ति गोदाम के रखरखाव,स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में मिलने वाले मिड डे मील का किया औचक निरीक्षण

खाद्य आपूर्ति आयोग के चेयरमैन ने अर्की खाद्य आपूर्ति गोदाम के रखरखाव,स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में मिलने वाले मिड डे मील का किया औचक निरीक्षण

Share:

अर्की:-
खाद्य आपूर्ति आयोग हिमाचल प्रदेश के चेयरमैन डॉ एस पी कटयाल ने अर्की खाद्य आपूर्ति गोदाम के रखरखाव व स्कूलों एवम आंगनबाड़ी केंद्रों में मिलने वाले मिड डे मील का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अर्की स्थित खाद्य आपूर्ति गोदाम रखे गए खाद्य भंडार के उचित रखरखाव के प्रति सन्तुष्टि जताई। पश्चात उन्होंने बताया कि वह विभिन्न स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में बनने वाले भोजन की गुणवत्ता भी जांची। उन्होंने कहा कि उनके इस औचक निरीक्षण के मुख्य उद्देश्य था कि सरकार द्वारा बच्चों को सही मात्रा व गुणवत्ता से भरपूर मिड डे मील भोजन प्राप्त हो रहा है। या नही । इसके साथ उन्होंने साफ सफाई प्यूरीफायर व बच्चों को दिए जाने वाले भोजन का रिकार्ड भी जांचा। उन्होंने बताया कि हालांकि उनके विभाग के अधिकारी व कर्मचारी समय समय पर इस प्रकार स्कूलों में जांच करते रहते है। इसी कड़ी में यह औचक निरीक्षण किया गया है। एवम भविष्य में करते रहेंगे।इस अवसर पर खाद्य आपूर्ति कार्यालय अर्की के इंस्पेक्टर रामस्वरूप शर्मा भ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *