Home » Uncategorized » पंचायत चुनावों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित,कार्यशाला में सेक्टर ऑफिसर,प्रोजाइडिंग ऑफिसर व पोलिंग ऑफिसर को निष्पक्ष चुनाव करवाने के लिए दी गई जरूरी हिदायते ।

पंचायत चुनावों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित,कार्यशाला में सेक्टर ऑफिसर,प्रोजाइडिंग ऑफिसर व पोलिंग ऑफिसर को निष्पक्ष चुनाव करवाने के लिए दी गई जरूरी हिदायते ।

Share:


कुनिहार
अक्षरेश शर्मा:-
लोकतंत्र के महाकुंभ में पंचायत चुनावों को पारदर्शिता व ईमानदारी से करवाने के लिए सीबीएसई विद्यालय कुनिहार के खेल मैदान में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया ।इस दौरान विकास खंड अधिकारी तन्मय कंवर की अध्यक्षता में करीब 550 कर्मचारियों ने भाग लिया ।इस दौरान विकास खंड अधिकारी ने सभी सेक्टर ऑफिसर ,प्रोजाडिंग ऑफिसर व पोलिंग ऑफिसरो से अपनी चुनावी ड्यूटी को ईमानदारी व पारदर्शिता से करने का आग्रह किया ।इस दोरान विमेश कमल ने सभी मौजूद कर्मचारियों को चुनावी ड्यूटी बारे विस्तृत जानकारी देते हुए कहा ,कि समय के साथ साथ कुछ नियमों में बदलाव होते रहते है ,इसलिये चुनावी प्रक्रिया को करवाने वाले सभी नए व पुराने कर्मचारियों को इस कार्यशाला में विस्तृत जानकारियां लेते हुए पंचायत चुनावी महाकुंभ को तटस्थ रहते हुए पूरी निष्पक्षता से सम्पन्न करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाये ।
बीडीओ कुनिहार ने बातचीत में बताया कि इस चुनावी प्रक्रिया को पूरा करवाने के लिए करिब 550 कर्मचारी व 150 पुलिस होमगार्ड के जवानों को मिला कर करीब 700 कर्मचारी पंचायती महाकुंभ को सम्पन्न करवाने में अपना योगदान देंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *