Home » Uncategorized » प्रदेश राज्य विद्युत सेवानिवृत्त एसोसिएशन दाड़लाघाट एवं नम्होल यूनिट की मासिक बैठक का आयोजन

प्रदेश राज्य विद्युत सेवानिवृत्त एसोसिएशन दाड़लाघाट एवं नम्होल यूनिट की मासिक बैठक का आयोजन

Share:

दाड़लाघाट:- प्रदेश राज्य विद्युत सेवानिवृत्त एसोसिएशन दाड़लाघाट एवं नम्होल यूनिट की मासिक बैठक का आयोजन वरिष्ठ उपप्रधान परसराम की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में पूर्व अध्यक्ष बशीर दुर्रानी ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों से संगठित रहने का आह्वान करते हुए यूनिट की गतिविधियों की सराहना की। बैठक के दौरान अध्यक्ष प्रेम केशव ने प्रदेश सरकार से लंबित महंगाई भत्ते को जल्द जारी करने की मांग उठाई। इसके अतिरिक्त 1 जनवरी 2016 से लंबित एरियर, लीव इनकैशमेंट, ग्रेच्युटी सहित अन्य बकाया राशि का भुगतान शीघ्र करने का आग्रह किया गया। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई के कारण सेवानिवृत्त कर्मचारियों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एसोसिएशन ने बिजली बोर्ड प्रबंधन से मांग की कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित भुगतान को प्राथमिकता के आधार पर जल्द अदा किया जाए। बैठक में केंद्रीय कार्यकारिणी द्वारा आम सहमति से चुनाव करवाने के फैसले की भी सराहना की गई। यूनिट की ओर से इस निर्णय के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। बैठक में ओमप्रकाश, सुहारू राम, परसराम, निकूराम चौधरी, रंजीत, बशीर दुर्रानी, नंद लाल, धनी राम, कमल, अच्छरू राम, बहादुर, बिजया, प्रेम केशव, संत राम सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *