Home » Uncategorized » एसवीएन विद्यालय कुनिहार में विद्यार्थी परिषद चुनाव सम्पन्न,शिफा बनीं हेड गर्ल, मुकुल चुने गए हेड बॉय

एसवीएन विद्यालय कुनिहार में विद्यार्थी परिषद चुनाव सम्पन्न,शिफा बनीं हेड गर्ल, मुकुल चुने गए हेड बॉय

Share:

कुनिहार:-
एसवीएन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुनिहार में विद्यार्थी परिषद चुनाव उत्साहपूर्ण एवं लोकतांत्रिक माहौल में संपन्न करवाए गए। चुनाव प्रक्रिया में विद्यालय के नौ प्रतिभागियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए चुनाव प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता निभाई।
विद्यालय परिसर में सुबह से ही चुनाव को लेकर विद्यार्थियों में उत्साह देखने को मिला। मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। जिसके बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किए गए। चुनाव परिणामों में शिफा को हेड गर्ल तथा मुकुल को हेड बॉय चुना गया।
वहीं हाउस कैप्टन का चुनाव भी किया गया। जिसमें विवेकानंद हाउस से कुनाल और मुस्कान, कल्पना हाउस से वैष्णवी और शिवेन, नेहरू हाउस से लावण्या और सौरभ तथा टैगोर हाउस से पुलकित और अक्षिता को कैप्टन एवं वाइस कैप्टन के रूप में चुना गया।
वहीं शुभम को डिसिप्लिन इंचार्ज तथा तेजस को स्पोर्ट्स इंचार्ज की जिम्मेदारी सौंपी गई।

विद्यालय प्रधानाचार्य नीति चौधरी ने कहा कि विद्यार्थी परिषद चुनाव का उद्देश्य छात्रों में नेतृत्व क्षमता जिम्मेदारी एवं लोकतांत्रिक मूल्यों का विकास करना है। चुनाव प्रक्रिया के दौरान विद्यार्थियों ने अनुशासन और जागरूकता का परिचय दिया।

इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन टीसी गर्ग तथा मुख्य अतिथि पुष्पा गर्ग ने चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्हें अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन ईमानदारी एवं अनुशासन के साथ करने के लिए प्रेरित किया।
वहीं इस मौके पर विद्यालय स्टाफ एवं सभी बच्चे मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *