Home » Uncategorized » 20 मई को भारत बंद को लेकर दाड़लाघाट क्षेत्र के दवा विक्रेताओं का समर्थन

20 मई को भारत बंद को लेकर दाड़लाघाट क्षेत्र के दवा विक्रेताओं का समर्थन

Share:

दाड़लाघाट 

ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (एआईओसीडी) के आह्वान पर 20 मई को प्रस्तावित भारत बंद को लेकर दाड़लाघाट क्षेत्र के दवा विक्रेताओं ने भी समर्थन देने का निर्णय लिया है। दाड़लाघाट, दाड़लामोड़, नवगांव, चमाकड़ी, भराड़ीघाट, धुन्दन, पीपलूघाट, स्यार, कराड़ाघाट, मांगू, कश्लोग, चंडी सहित आसपास के क्षेत्रों में मेडिकल स्टोर बंद रहेंगे।दवा विक्रेताओं आशीष गुप्ता एवं अनिल ने बताया कि यह आंदोलन दवा व्यापारियों के अधिकारों और हितों से जुड़ा है। संगठन की प्रमुख मांगों में ऑनलाइन दवाओं की बिक्री पर रोक तथा नकली दवाइयों की बिक्री पर नियंत्रण शामिल हैं। व्यापारियों ने सभी साथियों से एकजुट होकर बंद को सफल बनाने की अपील की है। साथ ही कहा गया है कि आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को परेशानी न हो, इसका भी पूरा ध्यान रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *