दाड़लाघाट:-सत श्री बाडु बाड़ा पब्लिक स्कूल भलग (मांगल) में प्रधानाचार्या इंदिरा शर्मा के मार्गदर्शन में छात्र परिषद का गठन एवं अलंकरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व उप-प्रधान एवं समाजसेवी सीताराम तथा प्रधानाचार्या द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके बाद विद्यार्थियों ने आकर्षक मार्च पास्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। समारोह के दौरान मुख्य अतिथि ने नव-निर्वाचित छात्र परिषद के सदस्यों को बैज एवं पट्टिका पहनाकर सम्मानित किया। अभिनव ठाकुर को प्रधान छात्र तथा आरोही को प्रधान छात्रा चुना गया। वहीं आयुष रंघुवंशी को वायु सदन का कप्तान, हिमानी को अग्नि सदन का कप्तान और प्रियंका को पृथ्वी सदन का कप्तान नियुक्त किया गया। इसके उपरांत सभी नवनियुक्त सदस्यों ने विद्यालय के प्रति निष्ठा एवं अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करने की शपथ ली। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य प्यारे लाल चौहान, शिक्षा समिति प्रधान चुनीलाल, चेयरमैन धनीराम, समाजसेवी रामप्यारी तथा किरण बाला विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
अंत में प्रधानाचार्या इंदिरा शर्मा ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का धन्यवाद किया।






