अर्की:-लक्ष्य कॉन्वेंट स्कूल मन्जयाट(अर्की) में बड़े उत्साह एवं गरिमा के साथ शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। यह समारोह विद्यालय के नए शैक्षणिक सत्र के छात्र परिषद सदस्यों के औपचारिक चयन एवं जिम्मेदारियों के वितरण के लिए आयोजित किया गया। कार्यक्रम प्रधानाचार्या डॉ. कुसुम गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्या के प्रेरणादायक संबोधन से हुई, जिसमें उन्होंने नव-निर्वाचित विद्यार्थियों को ईमानदारी, अनुशासन एवं समर्पण के साथ अपने दायित्व निभाने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय के हेड बॉय के रूप में भास्कर तथा हेड गर्ल के रूप में अर्चना को नियुक्त किया गया। इसके अतिरिक्त निम्न विद्यार्थियों को विभिन्न जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं—
यूनिटी हाउस कप्तान – जीवितेश
यूनिटी हाउस वाइस कप्तान – आराध्या
करेज हाउस कप्तान – खुशी
करेज हाउस वाइस कप्तान – दक्षिता
इंटीग्रिटी हाउस कप्तान – स्वस्तिका
इंटीग्रिटी हाउस वाइस कप्तान – धनिष्ठा
विशेष जिम्मेदारियों के अंतर्गत कार्तिक को अनुशासन प्रभारी तथा आदिश को स्वच्छता प्रभारी नियुक्त किया गया।
नव-निर्वाचित छात्र परिषद सदस्यों ने विद्यालय की गरिमा, अनुशासन एवं मूल्यों को बनाए रखने तथा अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने की शपथ ली।
इसी अवसर पर प्रधानाचार्या डॉ कुसुम गुप्ता ने कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों के साथ एक संवादात्मक बैठक भी आयोजित की। बैठक के दौरान उन्होंने विद्यालय से संबंधित समस्याओं एवं विद्यार्थियों की चिंताओं पर चर्चा की तथा विद्यालय के बेहतर विकास हेतु विद्यार्थियों से उनके सुझाव एवं विचार पूछे। विद्यार्थियों को खुलकर अपनी बात रखने के लिए प्रेरित किया गया और उनसे यह भी पूछा गया कि विद्यालय में कौन-कौन से सकारात्मक परिवर्तन किए जाने चाहिए। प्रधानाचार्या ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए उन्हें अनुशासित, जिम्मेदार एवं लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया।
कार्यक्रम का समापन नव-निर्वाचित छात्र नेताओं के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं एवं तालियों की गड़गड़ाहट के साथ हुआ।






