हिमाचल आज तक (ब्यूरो ):
भारतीय जनता पार्टी मंडल अर्की के प्रवक्ता राकेश शर्मा ने जारी बयान में कहा कि अर्की नगर पंचायत में भाजपा को लगभग 20 वर्षो बाद मिली जीत ऐतिहासिक और उत्साहवर्धक है। लंबे समय बाद क्षेत्र में पार्टी को इस प्रकार का जनसमर्थन मिला है, जिससे कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।
राकेश शर्मा ने कहा कि यह जीत केवल एक राजनीतिक सफलता नहीं, बल्कि अर्की की जनता के भाजपा की नीतियों, विकास कार्यों और नेतृत्व पर विश्वास की जीत है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने हर घर जाकर मेहनत की, जिसका परिणाम आज सबके सामने है।
उन्होंने क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा हमेशा विकास, पारदर्शिता और जनसेवा के लिए प्रतिबद्ध रही है तथा आगे भी अर्की क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता दी जाएगी।
शर्मा ने कहा कि लगभग 20 वर्षों बाद मिली इस बड़ी सफलता ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भर दी है और आने वाले समय में पार्टी क्षेत्र में और मजबूती के साथ कार्य करेगी।






