अर्की:-अर्की नागरिक अस्पताल में पथरी के ऑपरेशन के दौरान हुई महिला की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इसी कड़ी में अर्की के विधायक संजय अवस्थी आज पीड़ित परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे और परिवार को सांत्वना दी। इस दौरान विधायक ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जाएगी तथा जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना उनकी प्राथमिकता है और इस दुख की घड़ी में वह परिवार के साथ खड़े हैं। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि अपनी ओर से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता राशि भी प्रदान की जाएगी। इस मौके पर स्थानीय लोग और क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।






