Home » Uncategorized » कुनिहार में 25 मई को 4 घंटे बिजली रहेगी गुल, रखरखाव के चलते आपूर्ति बाधित

कुनिहार में 25 मई को 4 घंटे बिजली रहेगी गुल, रखरखाव के चलते आपूर्ति बाधित

Share:

कुनिहार:-
विद्युत उप-मंडल कुनिहार के अंतर्गत सोमवार 25 मई 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
सहायक अभियंता ई. डी. एन. अत्री ने बताया कि एलटी लाइनों के नियमित रखरखाव, 250 केवीए तालाब ट्रांसफार्मर व 250 केवीए पुलिस चौकी ट्रांसफार्मर के रखरखाव तथा नए एलटी डीबी बॉक्स स्थापित करने के चलते शटडाउन लिया जा रहा है।
इस कारण 250 केवीए तालाब ट्रांसफार्मर, 250 केवीए पुलिस चौकी ट्रांसफार्मर तथा इनके अधीन आने वाले आसपास के क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। कार्य पूरा होने तक या दोपहर 2 बजे तक बिजली बंद रहेगी।
उन्होंने बताया कि यदि किसी कारणवश तय तिथि को कार्य पूरा नहीं हो पाता है तो यह कार्य अगले दिन पूरा किया जाएगा। सहायक अभियंता ने प्रभावित उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *