Home » Uncategorized » जमरोटी (भूमती) में देव धार युवक मंडल सोयली ने लगाई मीठे व ठंडे पानी की छबील

जमरोटी (भूमती) में देव धार युवक मंडल सोयली ने लगाई मीठे व ठंडे पानी की छबील

Share:

अर्की:-

अर्की तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत जमरोटी (भूमती) में देव धार युवक मंडल सोयली द्वारा भीषण गर्मी को देखते हुए मीठे और ठंडे पानी की छबील लगाई गई। इस दौरान युवक मंडल के सदस्यों ने सड़क से गुजरने वाले राहगीरों, वाहन चालकों व स्थानीय लोगों को मीठा ठंडा जल पिलाकर सेवा भाव का परिचय दिया।

युवक मंडल के सदस्यों ने बताया कि गर्मी के मौसम में लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से यह सेवा कार्य किया गया है। स्थानीय लोगों ने युवक मंडल की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक कार्य समाज में भाईचारे और सेवा की भावना को मजबूत करते हैं। इस अवसर पर युवक मंडल के सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और भविष्य में भी इसी तरह जनहित के कार्य करते रहने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *