अर्की:-
पुलिस थाना अर्की की टीम ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार से 26 पेटियां देसी शराब बरामद की हैं। जानकारी के अनुसार दिनांक 23 मई 2026 को थाना प्रभारी हरी चंद पुलिस टीम के साथ डुमैहर–गम्भरपुल रोड पर गश्त व सुरागशी के दौरान मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक काले रंग की मारुति ऑल्टो 800 कार में अवैध शराब ले जाई जा रही है।
सूचना के आधार पर पुलिस ने जघाणा के समीप नाकाबंदी कर उक्त वाहन को रोका। चालक ने पता तहसील अर्की जिला सोलन बताया। पुलिस ने स्वतंत्र गवाह की मौजूदगी में वाहन की तलाशी ली तो कार से कुल 26 पेटियां देसी शराब मार्का “संतरा नंबर-1” बरामद हुईं। प्रत्येक पेटी में 12-12 बोतलें 750 एमएल की सील बंद शराब पाई गई।
पुलिस द्वारा पूछने पर चालक शराब से संबंधित कोई वैध परमिट या लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 39(1)(a) के तहत मामला दर्ज कर शराब व वाहन को कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की आगामी जांच कर रही है।






