Home » Uncategorized » छोटी माली सोलन का पहलवान धर्मेंद्र के नाम व बड़ी माली धामी के पहलवान भूपेंद्र के नाम रही।दिल्ली का पहलवान सुनील उप विजेता रहा स्यावां में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया लखदाता दंगल मेला

छोटी माली सोलन का पहलवान धर्मेंद्र के नाम व बड़ी माली धामी के पहलवान भूपेंद्र के नाम रही।दिल्ली का पहलवान सुनील उप विजेता रहा स्यावां में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया लखदाता दंगल मेला

Share:

कुनिहार:-
कुनिहार जनपद के स्यावां गांव में पारंपरिक लखदाता दंगल मेले का आयोजन बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। हर वर्ष की तरह इस बार भी मेले में क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में कुश्ती प्रेमी और दर्शक उमड़े।
मेले का मुख्य आकर्षण बड़ी माली व छोटी माली के रोमांचक मुकाबले रहे। पहलवानों ने दमखम और तकनीक का बेहतरीन प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। दंगल में कई पहलवानों ने हिस्सा लिया और एक से बढ़कर एक दांव-पेंच दिखाए। दर्शकों ने भी पहलवानों का खूब हौसला बढ़ाया। छोटी माली सोलन का पहलवान धर्मेंद्र विजेता व कुनिहार का पहलवान अंकुश उप विजेता रहा। इसी तरह बड़ी माली का धामी का पहलवान भूपेंद्र विजेता व दिल्ली का पहलवान सुनील उप विजेता रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *