Home » Uncategorized » सूरजपुर पंचायत के पथेड़ गांव में मनाया गया मंदिर स्थापना दिवस ।

सूरजपुर पंचायत के पथेड़ गांव में मनाया गया मंदिर स्थापना दिवस ।

Share:

कुनिहार
सूरजपुर पंचायत के पथेड़ गांव में आज पाँच पांडव मंदिर में स्थापना दिवस मनाया गया ।
कार्यक्रम में विकास समिति अर्की एवं हरशील फाउंडेशन के संस्थापक राजेंद्र ठाकुर ने बतोर मुख्य अतिथि शिरकत की ।कार्यक्रम स्थल पर पहुँचने पर मंदिर समिति एवं ग्रामीणों ने डोल नगाड़ो की मधुर ध्वनि एवं फूल मलाओ से स्वागत किया ।इस दौरान उन्होंने मंदिर में स्थापित की गई शिव पिंडी की पूजा पूरे विधि विधान से की एवं पवित्र यज्ञ में भी पूर्ण आहुति डाली ।इस पवित्र एवं पुनीत कार्य क्रम में बुलाने के लिए उन्होंने समिति का आभार प्रकट किया ।ठाकुर ने कहा कि ईश्वर की आराधना सच्चे मन से करनी चाहिए ।किसी भी धार्मिक अनुष्ठान में स्वच्छ एवं निर्मल विचारों के साथ शामिल होना चाहिए ।ऐसी जगह कोई भी राजनीतिक बात नहीं होनी चाहिए ।उन्होंने इस धार्मिक स्थल के लिए जो भी सेवा समिति एवं आचार्य बतायेंगे वह पूरी की जायेगी व भविष्य में इस पांडव मंदिर के विकास के लिए कार्य करते रहेंगे ।इस दौरान समिति के सदस्य एवं ग्रामीण मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *