Home » Uncategorized » पंचायत चुनाव में दिलचस्प मुकाबला: बेटे ने पिता को 182 वोटों से दी करारी शिकस्त

पंचायत चुनाव में दिलचस्प मुकाबला: बेटे ने पिता को 182 वोटों से दी करारी शिकस्त

Share:

 

हमीरपुर पवन सिंघ

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर के उपमंडल नादौन की टिल्लू पंचायत में इस बार पंचायत चुनाव बेहद रोचक और चर्चित रहे। यहां प्रधान पद के लिए एक ही परिवार के पिता और पुत्र आमने-सामने चुनावी मैदान में उतर गए, जिससे मुकाबला पूरे क्षेत्र में चर्चा का केंद्र बन गया। खास बात यह रही कि यह चुनाव भाजपा और कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों के बीच सीधी सियासी टक्कर के रूप में देखा गया।

चुनाव परिणाम सामने आते ही हर कोई हैरान रह गया। कांग्रेस समर्थित बेटे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भाजपा समर्थित अपने ही पिता को भारी मतों से शिकस्त दी। बेटे को जहां 182 वोट प्राप्त हुए, वहीं पिता पूरे चुनाव में केवल 5 वोट ही हासिल कर सके। पिता-पुत्र के बीच वोटों का यह बड़ा अंतर अब पूरे नादौन क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

ग्रामीणों का कहना है कि इस बार युवाओं ने खुलकर मतदान किया और गांव के विकास व बदलाव को प्राथमिकता देते हुए युवा चेहरे पर भरोसा जताया। चुनाव परिणाम ने यह भी साफ कर दिया कि पंचायत स्तर पर अब युवा नेतृत्व को लोग अधिक पसंद कर रहे हैं। टिल्लू पंचायत का यह चुनाव अब इलाके में लंबे समय तक चर्चा का विषय बना रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *