अर्की
देव धार मन्दिर डोढी में शिव पुराण का आयोजन बड़े ही भक्तिमय माहौल में किया जा रहा है मंगलवार को शिव पुराण के छठे दिन श्रोताओं ने शिव की महिमा का रसपान किया कथावाचक ने शिव की अनेक लीलाएं भक्तो को सुनाई उन्होंने कथा में कहा कि माता पार्वती को माता नेना ने संस्कार का दहेज दिया था।आज भी सभी माताओ को अपनी पुत्री के विवाह पर वस्तु दहेज की जगह संस्कारो का दहेज देना चाहिय,कथा में कथा वाचक ने गणपति व कार्तिकेय के जन्म व उनके मातृ पितृ प्रेम को भी श्रोताओं को संक्षिप्त रूप में सुनाया।उन्होंने कहा कि पत्नी को सदैव पति की सेवा करनी चाहिए व पति को भी सदैव पत्नी के लिये समर्पण भाव रखना चाहिये। उन्होंने कहा कि सनातन ही सबकुछ है परंतु अब पाश्चात्य संस्कृति में हम अपनी संस्कृति को धीरे धीरे खोते जा रहे है






