बुधार कनैता पवन सिंघ:-
ग्राम पंचायत बुघार कनैता में हुए उप प्रधान पद के चुनाव में जनता ने विकास, भरोसे और जनसेवा पर अपनी मुहर लगाते हुए प्रेम दत्त शर्मा (संजू) को भारी मतों से विजयी बनाकर नया उप प्रधान चुना है। चुनाव परिणाम घोषित होते ही पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों, मिठाइयों और फूल-मालाओं के साथ जीत का जोरदार जश्न मनाया। प्रेम दत्त शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 388 वोट हासिल किए। वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंदी राकेश कुमार को 293 वोट प्राप्त हुए। इसके अलावा भूपेंद्र (बब्बर) को 178 वोट तथा पूर्ण चंद को मात्र 149 वोट मिले, जिसके चलते उनकी जमानत भी जब्त हो गई क्षेत्रवासियों का कहना है कि प्रेम दत्त शर्मा लंबे समय से पंचायत क्षेत्र में सामाजिक कार्यों, जनसमस्याओं के समाधान और लोगों के सुख-दुख में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। यही कारण रहा कि चुनाव में जनता ने उन पर खुलकर विश्वास जताया और भारी समर्थन देकर जीत दिलाई।
ग्रामीणों ने इस जीत को केवल एक उम्मीदवार की जीत नहीं, बल्कि विकास और जनता के भरोसे की जीत बताया है। लोगों का मानना है कि अब पंचायत में प्रधान रमेश कुमार और उप प्रधान प्रेम दत्त शर्मा (संजू) की नई जोड़ी विकास कार्यों को नई दिशा और नई गति देगी। क्षेत्र के बुजुर्गों, युवाओं और महिलाओं ने नव निर्वाचित उप प्रधान को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि पंचायत में अब पारदर्शिता, जनसेवा और विकास का नया दौर देखने को मिलेगा। लोगों को विश्वास है कि यह नई टीम बुघार कनैता पंचायत को प्रगति और विकास की नई बुलंदियों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगी।
“जनता का भरोसा बना जीत की ताकत, अब बुघार कनैता में विकास लिखेगा नई इबारत।”






