कुनिहार:-
ऐतिहासिक शिव तांडव गुफा कुनिहार में कल *8 जून 2026, सोमवार* को भव्य भजन संध्या और विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन गुफा विकास समिति और शंभू परिवार के सौजन्य से हो रहा है।
इस बार जून माह में ज्येष्ठ मास के साथ पवित्र *मलमास* यानी पुरुषोत्तम मास लगा है। सनातन धर्म में इसे आध्यात्मिक उन्नति और पुण्य कमाने का सबसे उत्तम समय माना गया है। पुराणों के अनुसार इस महीने किए गए दान, जप और पुण्य का फल सामान्य दिनों की तुलना में हजार गुना अधिक मिलता है।
धार्मिक मान्यता है कि मलमास के अधिपति स्वयं भगवान विष्णु हैं, इसलिए इस समय की सेवा और परोपकार सीधे नारायण को समर्पित होता है। इसी भावना के साथ समिति भंडारे के जरिए नर-सेवा और नारायण-सेवा का आयोजन कर रही है।
आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि 8 जून को शिव तांडव गुफा कुनिहार परिवार सहित पहुंचकर भजन-कीर्तन में शामिल हों, भोले बाबा के दर्शन करें और भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर पुण्य के भागी बनें।






