Home » Uncategorized » गोयला पंचायत की नव निर्वाचित प्रधान निर्मला को भाजपा नेता व समाजसेवी हंसराज चंदेल ने दी बधाई

गोयला पंचायत की नव निर्वाचित प्रधान निर्मला को भाजपा नेता व समाजसेवी हंसराज चंदेल ने दी बधाई

Share:

गोयला पवन सिंघ:-

दून विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता एवं समाजसेवी हंसराज चंदेल ने ग्राम पंचायत गोयला की नव निर्वाचित प्रधान निर्मला से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें शानदार जीत की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने प्रधान निर्मला को हार पहनाकर सम्मानित किया तथा उनके परिवारजनों को भी इस ऐतिहासिक जीत पर शुभकामनाएं दीं। भेंट के दौरान हंसराज चंदेल और प्रधान निर्मला के बीच पंचायत के विकास, जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों तथा क्षेत्र की आवश्यकताओं को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। हंसराज चंदेल ने नव निर्वाचित प्रधान को जनता द्वारा जताए गए विश्वास पर खरा उतरने के लिए प्रेरित किया और कहा कि जनप्रतिनिधि का मुख्य उद्देश्य लोगों की समस्याओं का समाधान एवं क्षेत्र का समग्र विकास होना चाहिए। इस दौरान हंसराज चंदेल ने गोयला क्षेत्र के लोगों से भी मुलाकात की और उनकी समस्याओं एवं मांगों को गंभीरता से सुना। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि जनहित से जुड़े मुद्दों को संबंधित विभागों और प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा।हंसराज चंदेल ने कहा कि ग्राम पंचायत गोयला के विकास और क्षेत्रवासियों की बेहतरी के लिए सभी को मिलकर कार्य करना चाहिए। वहीं प्रधान निर्मला ने भी क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त करते हुए पंचायत के विकास और लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का भरोसा दिलाया। गौरतलब है कि ग्राम पंचायत गोयला में प्रधान पद पर निर्मला की जीत क्षेत्रभर में चर्चा का विषय बनी हुई है और उन्हें लगातार विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं स्थानीय संगठनों द्वारा शुभकामनाएं दी जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *