Home » Uncategorized » प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर दाड़ला में भाजपा मंडल द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर दाड़ला में भाजपा मंडल द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन

Share:

दाड़लाघाट:- देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने के गौरवपूर्ण अवसर पर बुधवार को दाड़ला स्थित शिव मंदिर में भाजपा मंडल दाड़ला द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं राष्ट्रसेवा की निरंतर ऊर्जा के लिए सामूहिक पूजा-अर्चना, हवन और प्रार्थना की। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की प्रगति, विकास और वैश्विक स्तर पर बढ़ती प्रतिष्ठा की सराहना की। उन्होंने विकसित भारत के संकल्प को साकार करने तथा राष्ट्र को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री के प्रयासों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र की सुख-समृद्धि, विकास और जनकल्याण के लिए भी मंगलकामना की तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में पूर्व विधायक अर्की गोविंद राम शर्मा, राकेश गौतम, राकेश ठाकुर, जगदीश्वर शुक्ला, सागर शर्मा, भीम शर्मा, मदन, संगीता सोनी, भाजपा मंडल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *