Home » Uncategorized » राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न राज्यों के पारंपरिक व्यंजनों की आकर्षक प्रदर्शनी का आयोजन

राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न राज्यों के पारंपरिक व्यंजनों की आकर्षक प्रदर्शनी का आयोजन

Share:

दाड़लाघाट:- राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न राज्यों के पारंपरिक व्यंजनों की आकर्षक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अलग-अलग राज्यों के पारंपरिक पकवान तैयार किए तथा उनके सांस्कृतिक एवं पोषण संबंधी महत्व की जानकारी भी प्रस्तुत की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक विविधता तथा भारत के विभिन्न राज्यों की खान-पान परंपराओं के प्रति जागरूकता विकसित करना रहा। विद्यालय की प्रधानाचार्य मनोरमा कुमारी चड्ढा ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों को देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का कार्य करती हैं। कार्यक्रम का सफल संचालन एक भारत श्रेष्ठ भारत की समन्वय अधिकारी जागृति कपिल के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों और अध्यापकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा प्रदर्शनी में लगाए गए विभिन्न व्यंजनों का अवलोकन कर उनकी विशेषताओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *