अर्की:-
हिमाचल प्रदेश शिक्षा निदेशालय शिमला द्वारा गठित 4 सदस्यीय एस ए आर (सेल्फ एसेसमेंट रिपोर्ट) कमेटी ने अर्की महाविद्यालय की शिक्षा गुणवत्ता, बुनियादी ढांचे और दस्तावेज सत्यापन इत्यादि मानको का गहन मूल्यांकन किया। निदेशालय द्वारा नियुक्त कमेटी में राजकीय महाविद्यालय बैजनाथ के प्राचार्य डॉ उपेंद्र राजकीय महाविद्यालय मटोर के प्राचार्य डॉ विनोद शर्मा राजकीय महाविद्यालय बड़ोह के प्राचार्य डॉ नीरज शर्मा तथा बैजनाथ महाविद्यालय के सह आचार्य डॉ अमित शामिल रहे। महाविद्यालय प्राचार्या सुनीता शर्मा ने बताया कि टीम ने पाठ्यक्रम, खेल मैदान,जिम, पुस्तकालय और अन्य आधारभूत संरचनाओं के साथ सत्र 2024- 25 की सांस्कृतिक,खेलकूद और शैक्षणिक गतिविधियों का भी निरीक्षण किया। शिक्षा के गुणवत्ता और संसाधनों का जायजा भी लिया। निरीक्षण कमेटी ने महाविद्यालय में निरंतर शिक्षा अनुकूल वातावरण को बढ़ावा देने वाले निर्णय लेने की प्रशंसा भी की।






