Latest News
शिमला कुराश चैंपियनशिप में डीसीएम लैंड ऑफ गॉड्स स्कूल 8 पदक जीतकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाई कुनिहार के युवा राघव चेतन ने बनाई हिमाचल की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 2016 से 2022 के मध्य सेवानिवृत हुए पैन्शनर्ज के सभी देय लाभों का भुगतान बिना समय गंवाए जारी करे बोर्ड प्रबन्धन। 15 अगस्त को गुरुद्वारा साहिब जोहड़ जी में सजेगा आस्था का दरबार, विशाल लंगर में उमड़ेगी संगत पत्रकारों की सुरक्षा व कल्याण के लिए बने विशेष कानून : बाघल प्रेस क्लब मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से की मांग । पत्रकारों के हित में 13 प्रमुख मांगें उठाईं कैसा रहेगा आज आपका दिन, पढ़ें अपना सम्पूर्ण राशिफल
Home » Uncategorized » अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में लक्षय कॉन्वेंट स्कूल, मंझयात में योग एवं ध्यान सत्र आयोजित

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में लक्षय कॉन्वेंट स्कूल, मंझयात में योग एवं ध्यान सत्र आयोजित

Share:

अर्की:-

मंझयात स्थित लक्ष्य कवेन्ट स्कूल में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विशेष योग एवं ध्यान सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की शिक्षिका सावित्री रघुवांशी द्वारा किया गया, जिन्होंने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को विभिन्न योगासन करवाए। इसके पश्चात शिवानी ठाकुर ने ध्यान (Meditation) सत्र का संचालन कर सभी को मानसिक शांति एवं एकाग्रता का महत्व समझाया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या Mrs. Kusum Gupta सहित समस्त शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रधानाचार्या ने अपने संबोधन में कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि मानसिक एवं भावनात्मक संतुलन के लिए भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने का आग्रह किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा योग के महत्व को समझाना था। सभी प्रतिभागियों ने योग एवं ध्यान के माध्यम से स्वास्थ्य, अनुशासन और सकारात्मकता का संदेश ग्रहण किया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस प्रत्येक वर्ष 21 जून को मनाया जाता है और इसका उद्देश्य योग के शारीरिक एवं मानसिक लाभों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *