बीबीएन:-
बददी में 21 जून को 12 वाँ योग दिवस शिव प्रेरणा फिटनेस ग्रुप द्वारा धूमधाम से मनाया जिसमें मुख्य अतिथि समाजसेवी एवं आखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के ज्वाइंट सेक्रेटरी स्वस्तिक गौतम उपस्थित रहें।योग दिवस पर तमाम सदस्यों को 101 पौधे वितरित किए। पूरा बददी योग के रंग में रंगता नजर आया। योग दिवस को सफल बनाने का प्रण लिया व पूरा किया गया। गौतम ने बताया कि समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए अलग अलग समितियों का गठन किया गया था। सबको योग सत्र के उपरांत जलपान भी दिया गया। उन्होंने बददी वासियों का अधिक से अधिक संख्या में योग दिवस में सम्मिलित होंने तथा योगमय जीवन जीने का संकल्प लेंने हेतु आभार जताया। समाजसेवी एवं आखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के ज्वाइंट सेक्रेटरी स्वस्तिक गौतम ने अपनी टीम के साथ भूड व्हाइट हाउस में आयोजित कार्यकम में 101 पौधों का वितरण किया। इस मौके पर
डिंपल, सुरेश चौधरी मलपुर प्रधान, सुरेश शर्मा, शांति स्वरूप, पंकज,नीतू, लिमसा,पूजा, उपासना, अक्षित, विकास, सूरज, प्रियांशु आदि मौजूद रहे।






