Latest News
कुनिहार के युवा राघव चेतन ने बनाई हिमाचल की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 2016 से 2022 के मध्य सेवानिवृत हुए पैन्शनर्ज के सभी देय लाभों का भुगतान बिना समय गंवाए जारी करे बोर्ड प्रबन्धन। 15 अगस्त को गुरुद्वारा साहिब जोहड़ जी में सजेगा आस्था का दरबार, विशाल लंगर में उमड़ेगी संगत पत्रकारों की सुरक्षा व कल्याण के लिए बने विशेष कानून : बाघल प्रेस क्लब मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से की मांग । पत्रकारों के हित में 13 प्रमुख मांगें उठाईं कैसा रहेगा आज आपका दिन, पढ़ें अपना सम्पूर्ण राशिफल Rss के शताब्दी वर्ष पर अर्की यूथ एंड स्टूडेंट वेलफेयर एसोसिएशन व मांगू एवं चंडी मंडल के स्वयंसेवकों द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन
Home » Uncategorized » सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल दाड़लाघाट में तंबाकू मुक्त, एंटी चिट्टा ,अभियान एचपीवी वैक्सीनेशन जागरूकता एवं अन्य स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर जागरूकता कार्यक्रम

सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल दाड़लाघाट में तंबाकू मुक्त, एंटी चिट्टा ,अभियान एचपीवी वैक्सीनेशन जागरूकता एवं अन्य स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर जागरूकता कार्यक्रम

Share:

दाड़लाघाट:- सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल दाड़लाघाट में तंबाकू मुक्त विद्यालय अभियान, एंटी चिट्टा अभियान, एचपीवी वैक्सीनेशन जागरूकता एवं अन्य स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर एक विशेष जागरूकता एवं प्रेरणात्मक व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक हेल्थ सुपरवाइजर अर्की हिमेंद्र सलारिया ने आशा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय छात्राओं के सहयोग से किया। कार्यक्रम का आयोजन बीएमओ अर्की डॉ. मुक्ता रस्तोगी के निर्देशानुसार किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को नशा निवारण, तंबाकू सेवन के दुष्प्रभाव तथा एंटी चिट्टा अभियान के बारे में जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को बताया गया कि नशा शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक जीवन को प्रभावित करता है, इसलिए इससे दूर रहना आवश्यक है। साथ ही विद्यार्थियों को नशीले पदार्थों, तंबाकू उत्पादों एवं संदिग्ध गतिविधियों से दूर रहने तथा अनजान व्यक्तियों द्वारा दी गई खाने-पीने की वस्तुओं का सेवन न करने की सलाह दी गई। जागरूकता सत्र में मानसिक स्वास्थ्य, व्यक्तित्व विकास एवं नैतिक मूल्यों पर भी चर्चा की गई। विद्यार्थियों को तनाव, ओवरथिंकिंग और नकारात्मक सोच से बचते हुए सकारात्मक सोच, अनुशासन और आत्मविश्वास अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों को योग एवं ध्यान का अभ्यास भी करवाया गया तथा नियमित योग, प्राणायाम और ध्यान के लाभों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर छात्राओं को एचपीवी वैक्सीनेशन के संबंध में भी जागरूक किया गया और केवल प्रमाणित वैज्ञानिक जानकारी पर ही विश्वास करने की सलाह दी गई।
कार्यक्रम में लगभग 200 विद्यार्थियों और शिक्षकगणों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *