Latest News
कुनिहार के युवा राघव चेतन ने बनाई हिमाचल की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 2016 से 2022 के मध्य सेवानिवृत हुए पैन्शनर्ज के सभी देय लाभों का भुगतान बिना समय गंवाए जारी करे बोर्ड प्रबन्धन। 15 अगस्त को गुरुद्वारा साहिब जोहड़ जी में सजेगा आस्था का दरबार, विशाल लंगर में उमड़ेगी संगत पत्रकारों की सुरक्षा व कल्याण के लिए बने विशेष कानून : बाघल प्रेस क्लब मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से की मांग । पत्रकारों के हित में 13 प्रमुख मांगें उठाईं कैसा रहेगा आज आपका दिन, पढ़ें अपना सम्पूर्ण राशिफल Rss के शताब्दी वर्ष पर अर्की यूथ एंड स्टूडेंट वेलफेयर एसोसिएशन व मांगू एवं चंडी मंडल के स्वयंसेवकों द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन
Home » Uncategorized » पारनू के ठेरा में दंगल प्रतियोगिता का समापन,बड़ी माली के लिये केन्थल के पिंटी पहलवान ने मथुरा के शिवा पहलवान को हराकर खिताब किया अपने नाम

पारनू के ठेरा में दंगल प्रतियोगिता का समापन,बड़ी माली के लिये केन्थल के पिंटी पहलवान ने मथुरा के शिवा पहलवान को हराकर खिताब किया अपने नाम

Share:

दाड़लाघाट:- मेला कमेटी एवं ग्राम पंचायत पारनू की ओर से गांव ठेरा में आयोजित दंगल प्रतियोगिता का समापन रोमांचक मुकाबलों के साथ हुआ। बड़ी माली के फाइनल में हरियाणा केन्थल के पिंटी पहलवान ने मथुरा के शिवा पहलवान को हराकर खिताब अपने नाम किया। देर शाम तक चले इस दंगल में प्रदेश सहित अन्य राज्यों के नामी पहलवानों ने दमखम दिखाया और दर्शकों ने मुकाबलों का भरपूर आनंद लिया। विजेता पिंटी पहलवान को 15 हजार रुपये व गुर्ज देकर सम्मानित किया गया, जबकि उपविजेता शिवा पहलवान को 11 हजार रुपये की इनामी राशि प्रदान की गई। छोटी माली में अमन केन्थल पहलवान ने विश्वजीत उत्तर प्रदेश को हराकर जीत दर्ज की। वहीं पारनू केसरी कोलका (अर्की) के कुलवंत पहलवान ने मंडी के विशाल पहलवान को पराजित किया। इस अवसर पर बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए विधायक अर्की संजय अवस्थी ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए ऐसे आयोजन अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का कार्य करते हैं और समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं। विधायक ने पंचायत द्वारा सौंपे गए मांग पत्र का उल्लेख करते हुए कहा कि ठेरा में खेल मैदान के निर्माण कार्य को शुरू करवाने के लिए 3 लाख रुपये की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह राशि खेल मैदान के प्रारंभिक निर्माण कार्य को शुरू करवाने हेतु दी जाती है तथा आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त राशि भी उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने कनस्वाला स्कूल के खेल मैदान के विस्तार, चारदीवारी निर्माण और अन्य कार्यों के लिए 2 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) की मांग को वे मुख्यमंत्री के समक्ष रखेंगे और सभी औपचारिकताएँ पूरी होने पर क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। आयोजकों ने सभी सहयोगियों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता के सहयोग से यह दंगल सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में पंचायत प्रधान कांता शर्मा, उपप्रधान बालकृष्ण, मेला कमेटी प्रधान जुल्फी राम ठाकुर, पूर्व प्रधान पंचायत पारनू विद्यासागर शर्मा, करमचंद कौशल, पूर्व उपप्रधान दाड़ला राजेश गुप्ता, ललित, मोहन ठाकुर, मनी राम, बसंत राम, जिया लाल, दलीप सिंह, जगदीश ठाकुर, सुरेन्द्र ठाकुर, राजेंद्र कंवर सहित मेला कमेटी के अन्य सदस्य एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *