Latest News
2016 से 2022 के मध्य सेवानिवृत हुए पैन्शनर्ज के सभी देय लाभों का भुगतान बिना समय गंवाए जारी करे बोर्ड प्रबन्धन। 15 अगस्त को गुरुद्वारा साहिब जोहड़ जी में सजेगा आस्था का दरबार, विशाल लंगर में उमड़ेगी संगत पत्रकारों की सुरक्षा व कल्याण के लिए बने विशेष कानून : बाघल प्रेस क्लब मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से की मांग । पत्रकारों के हित में 13 प्रमुख मांगें उठाईं कैसा रहेगा आज आपका दिन, पढ़ें अपना सम्पूर्ण राशिफल Rss के शताब्दी वर्ष पर अर्की यूथ एंड स्टूडेंट वेलफेयर एसोसिएशन व मांगू एवं चंडी मंडल के स्वयंसेवकों द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन अखिल भारतीय सीमेंट मजदूर कर्मचारी महासंघ के तत्वावधान में सोमवार को अंबुजा सीमेंट कंपनी दाड़लाघाट के मुख्य प्रवेश द्वार पर एक दिवसीय गेट मीटिंग आयोजित
Home » Uncategorized » कराड़ाघाट में एक दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन

कराड़ाघाट में एक दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन

Share:

दाड़लाघाट:- पंचायत दानोघाट के कराड़ाघाट में एक दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र की कुल 8 टीमों ने भाग लिया। इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना तथा नशे के विरुद्ध जागरूकता फैलाना रहा। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत दानोघाट के नवनिर्वाचित प्रधान दुनीचंद शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि सेवानिवृत्त एसएचओ राधे श्याम शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। प्रतियोगिता में दावटी टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि ममलीग टीम उपविजेता रही। विजेता टीम को 3100 रुपये तथा उपविजेता टीम को 2100 रुपये का पुरस्कार प्रदान किया गया। आयोजकों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं को नशे से दूर रखकर खेलों की ओर प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।इस मौके पर योगराज शर्मा, कमल शर्मा, भूपेंद्र शर्मा, अनिल शर्मा, आशिफ चौधरी, चेतन ठाकुर, अक्षय एवं जय प्रकाश शर्मा भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *