दाड़लाघाट:- राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंडी में एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा श्रमदान सत्र आयोजित किया गया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने विद्यालय परिसर, फूलों की क्यारियों, पानी की टंकियों तथा कक्षा-कक्षों की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम में कक्षा 11वीं एवं 12वीं के 40 स्वयंसेवकों ने भाग लिया। एनएसएस प्रभारी हेमलता महाजन ने स्वयंसेवकों को श्रमदान के माध्यम से समाज के प्रति अपने दायित्वों को समझने तथा टीम भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।






